IMG-20260915-WA0541
Spread the love

मोहम्मद  कलीम अंसारी

सहारनपुर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 490 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक, कोतवाली देहात पुलिस टीम भारत गैस एजेंसी के पास चेकिंग और गश्त कर रही थी।इसी दौरान दो संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोएब पुत्र जाबिर और दानियाल पुत्र दिलशाद, निवासी शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सोएब के कब्जे से 220 ग्राम और दानियाल के कब्जे से 270 ग्राम, यानी कुल 490 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। मामले में कोतवाली देहात थाने पर मु0अ0सं0 466/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के नशे के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed