सहारनपुर में बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश  4 गिरफ्तार 103 किलो एल्युमिनियम और 5 किलो तांबा बरामद

IMG-20260923-WA0585
Spread the love

रिपोर्ट_ मोहम्मद कलीम अंसारी 

सहारनपुर पुलिस ने बुधवार दोपहर तीन बजे सरकारी बिजली लाइन और ट्यूबवेलों से बिजली के उपकरण चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से और इनकी निशानदेही पर 103 किलो एल्युमिनियम तार, 5 किलो तांबे का तार, तार काटने वाला कटर, खंभे पर चढ़ने की बेल्ट और लोहे का सब्बल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ गागलहेड़ी थाने में दर्ज चार मुकदमों में धाराएं बढ़ाई गईं हैं। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को संभलहेड़ी में ट्यूबवेलों को जाने वाली सरकारी एलटी लाइन के खंभों से तार चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद 21 सितंबर को पाल्ली, बलियाखेड़ी और पापडेकी रसूलपुर में भी ट्यूबवेलों से केबल, कटआउट, स्टार्टर और तांबे के तार चोरी के मामले सामने आए। इन चारों मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *