सपा की सरकार बनाना ही हमारा लक्ष्य : उमा नेगी मौर्य
पीडीए इस बार उत्तर प्रदेश में परिवर्तन करेगा :
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमा नेगी मौर्य के निवास, अम्बेडकर कॉलोनी, दिल्ली रोड, सहारनपुर पर आयोजित की गई।
बैठक में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं श्रीमती उमा नेगी मौर्य तथा स्वर्गीय धर्म सिंह मौर्य के पुत्र पोरुष मौर्य सोनू का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमा नेगी मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
सपा के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कार्यकाल से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि पीडीए इस बार उत्तर प्रदेश में परिवर्तन करेगा और जनता एक बार फिर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने पीडीए की एकजुटता और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान सपा देवबंद विधानसभा अध्यक्ष रमेश पंवार, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कर्म सिंह, राष्ट्रीय सचिव मंजू रानी, सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव सुरैया खान, सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अयाज उस्मानी, श्रमिक नेता इमरान कुरैशी, सपना राणा, कविता गुर्जर, पुष्पा गंगवाल सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : मो कलीम अंसारी