ट्यूबवेल चोरी गिरोह का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में

IMG-20260913-WA0579
Spread the love

 

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना बड़गांव पुलिस ने ट्यूबवेलों से मोटर, बिजली के तार और अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार, दो मोटरसाइकिल, दो रेहड़े और चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जड़ौदा पांडा, शिमलाना और भगवानपुर गांवों में ट्यूबवेल चोरी की घटनाओं को लेकर बड़गांव थाने में मुकदमे दर्ज थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर सर्विस रोड बड़गांव से शोएब पुत्र इरफान निवासी गन्देवड़ा, हाल निवासी ढमोला रसूलपुर, थाना कोतवाली देहात, तथा एक बाल अपचारी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में मोटरसाइकिल से ट्यूबवेलों की रेकी करते और रात में मोटर व तार चोरी कर जंगल में छिपा देते थे। बाद में सामान को कबाड़ी की दुकान पर काट-छांटकर बड़े कबाड़ियों को बेचते थे।बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस बढ़ाई गई, जबकि अतिरिक्त बरामद माल के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार साथियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed