स्व. शरद यादव, स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह एवं स्व. रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग
पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. शरद यादव जी, स्व. डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह जी एवं स्व. रामविलास पासवान जी की स्मृति को सम्मान देने के उद्देश्य से बिहार में उनकी आदमकद प्रतिमाएं स्थापित करने तथा उनकी जयंती अथवा पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की मांग की गई है।
इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार को पत्र लिखकर मांग की गई कि इन तीनों महान जननेताओं के सार्वजनिक जीवन, सामाजिक योगदान एवं बिहार के विकास में उनकी भूमिका को सम्मान देते हुए राज्य में उनकी आदमकद प्रतिमाएं स्थापित की जाएं।
साथ ही उनकी जयंती अथवा पुण्यतिथि को प्रत्येक वर्ष राजकीय समारोह के रूप में आयोजित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों, संघर्षों और जनसेवा के योगदान से प्रेरणा ले सकें।