शामली की दो बेटियों को मिली बड़ी विधिक जिम्मेदारी, चमन आरा और शबिस्ता परवीन ने बढ़ाया जनपद शामली का गौरव
कैराना/शामली। जनपद शामली की दो होनहार बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और विधिक ज्ञान के दम पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा जारी पत्र के अनुसार, *अधिवक्ता चमन आरा और अधिवक्ता शबिस्ता परवीन* को *इलाहाबाद उच्च न्यायालय में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता* के रूप में शामिल किया गया है। यह बड़ी जिम्मेदारी उनकी विधिक क्षमता, अनुभव और कार्यकुशलता पर जताए गए विश्वास का प्रतीक है।
इस उपलब्धि पर कैराना और पूरे जनपद शामली में खुशी का माहौल है। दोनों बेटियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता *डॉ. तसनीम अहमद फारूकी* और अपने गुरुजनों को दिया है।
एडवोकेट चमन आरा और एडवोकेट शबिस्ता परवीन अपने विधिक ज्ञान, तर्क क्षमता और प्रभावशाली पैरवी के लिए जानी जाती हैं। छोटे शहर से निकलकर हाईकोर्ट जैसे बड़े मंच पर जगह बनाना युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इन दोनों की सफलता आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षा और विधि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। यह केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे जनपद शामली के गौरव का विषय है।
- PK7News परिवार की ओर से दोनों बेटियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
रिपोर्ट: PK7News.in
संपादक: सनव्वर सिद्दीकी