कैराना में चेयरमैन पद की दावेदारियां बढ़ीं, सोशल मीडिया पर मुंशी वहाज का नाम भी चर्चा में
कैराना में चेयरमैन पद की दावेदारियां बढ़ीं, सोशल मीडिया पर मुंशी वहाज का नाम भी चर्चा में
कैराना (शामली)। नगर पालिका परिषद कैराना में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन संभावित दावेदारों के नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इस बार चेयरमैन पद के लिए दावेदारों की संख्या काफी अधिक मानी जा रही है। अब तक स्थानीय चर्चाओं में वर्तमान चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी, उनके परिवार से इनाम अंसारी, व नदीम अंसारी एडवोकेट’ सालिम एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन राशिद अली, हाजी अनवर हसन, मोहम्मद अली राहीऔर मुशर्रफ सिद्दीकी जैसे कई नाम सामने आते रहे हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर नया नाम जुड़ा है। इंस्टाग्राम पर ‘मुंशी वहाज ऑफिशियल’ नाम से चल रहे प्रचार के बाद मुंशी वहाज का नाम भी चेयरमैन पद के संभावित दावेदार के रूप में चर्चा में आ गया है। इंस्टाग्राम रील्स और पोस्ट के जरिए उनका नाम तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी ने आधिकारिक रूप से उम्मीदवारी का ऐलान नहीं किया है। अंतिम स्थिति दलों की घोषणा और नामांकन के बाद ही स्पष्ट होगी।
- रिपोर्ट: सनव्वर सिद्दीकी

PK7News.in
सच्चाई का अहसास