सहारनपुर: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, डीआईजी अभिषेक सिंह ने जामा मस्जिद पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

IMG-20260911-WA0483
Spread the love

 

सहारनपुर। जुवीमेसहारनपुर: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, डीआईजी अभिषेक सिंह ने जामा मस्जिद पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था की नमाज के मद्देनजर सहारनपुर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। इसी क्रम में डीआईजी अभिषेक सिंह ने शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

डीआईजी ने मस्जिद परिसर एवं आसपास तैनात पुलिस बल की स्थिति का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान डीआईजी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों को नमाज के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

रिपोर्ट: मो. कलीम अंसारी

बाइट: डीआईजी अभिषेक सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed