आजम खां को एक और झटका, हज कमेटी की जमीन बेचने के आरोप में पांच पर FIR

Screenshot_20260911_124707_ChatGPT
Spread the love

लखनऊ। रामपुर जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। हज कमेटी की करीब 60 हजार वर्ग फीट जमीन को कथित तौर पर निजी बिल्डर को बेचे जाने के मामले में लखनऊ के विजिलेंस थाने में आजम खां समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

 

मामले में हज समिति के तत्कालीन सचिव लईक अहमद, डॉक्टर एमपी खान, अमीशा डेवलपर्स के मालिक मोहम्मद अय्यूब और मुस्तकीम अहमद को भी आरोपी बनाया गया है।

 

आरोप है कि हज समिति के नियमों और शर्तों को दरकिनार करते हुए जमीन निजी बिल्डर को बेच दी गई। विजिलेंस के अनुसार, इस सौदे से सरकार को दो करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक के राजस्व नुकसान की बात सामने आई है।

 

विजिलेंस निरीक्षक रूपचंद मौर्य ने 8 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120-बी के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

 

बताया गया है कि घटना के समय आजम खां राज्य हज समिति के अध्यक्ष थे, जबकि दूसरे आरोपी लईक अहमद समिति के तत्कालीन सचिव रह चुके हैं।

 

अदालत से भी राहत नहीं

 

उधर, धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में जेल में बंद मोहम्मद आजम खां के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे गवाह को धमकाने के मामले में बुधवार को विवेचक गजेंद्र त्यागी दोबारा अदालत में हाजिर नहीं हुए। इस पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।

PK 7 NEWS

सच्चाई का अहसास

संपादक: सनव्वर सिद्दीकी

मोबाइल: 8938888168

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed