कॉनराड के. संगमा ने संभाली यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी

IMG-20260911-WA0517
Spread the love

नई दिल्ली। मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड के. संगमा ने यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उनके इस दायित्व को भारतीय मुएथाई खेल के लिए महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

इस अवसर पर यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा और महासचिव श्रीराम चौधरी ने श्री संगमा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय मुएथाई को नई दिशा मिलेगी तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

 

वहीं, मुएथाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से महासचिव श्री अतुल जे. पांडेय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री सैयद इमरान हुसैन और कोषाध्यक्ष श्री अक्षय मिश्रा ने भी श्री कॉनराड के. संगमा को शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ने कहा कि वह खिलाड़ियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, प्रतिस्पर्धा और मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व के साथ भारतीय मुएथाई को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

रिपोर्ट  कपिल मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed