मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार चेकिंग के दौरान दो अवैध चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
चेकिंग के दौरान दो अवैध चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
मो कलीम अंसारी
सहारनपुर। अवैध हथियारों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग एवं गश्त के दौरान मंडी समिति परिसर के पीछे खंडहर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशील कुमार, मुख्य आरक्षी कपिल कुमार और आरक्षी मनोज कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुबारक पुत्र सदाकत और राहिल पुत्र शराफत, दोनों निवासी पीर वाली गली नंबर-16, थाना मंडी, को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया। पूछताछ एवं पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मुबारक का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 466/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।