नानौता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की स्मैक के साथ कथित नशा तस्कर गिरफ्तार ऑपरेशन सवेरा के तहत 275 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने का पुलिस का दावा

IMG-20260918-WA0821
Spread the love

 

सहारनपुर/

नानौता। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत नानौता पुलिस ने एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 275 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को नानौता पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सादिक उर्फ बाबा पुत्र अफलातून, निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर को काशीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

275 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस का कहना है कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 275 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। मामले में थाना नानौता पर मु0अ0सं0 236/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी नकुड़, तीतरों और अन्य थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना नानौता प्रभारी निरीक्षक विकास चारण, उपनिरीक्षक उपेन्द्र, उपनिरीक्षक राधा चौहान, हेड कांस्टेबल विक्रांत मान, हेड कांस्टेबल उपेंद्र तथा कांस्टेबल कपिल राणा शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

रिपोर्ट:मोहम्मद कलीम अंसारी 

जिला प्रभारी सहारनपुर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed