राशिद अली को बनाया गया आदर्श पत्रकार एकता ट्रस्ट का गाजियाबाद जिला अध्यक्ष

Picsart_26-09-01_09-02-56-068_1
Spread the love

 

गाजियाबाद।आदर्श पत्रकार एकता ट्रस्ट (रजिस्टर्ड ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान की अनुमति से ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अलीम ने विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा करते हुए सूची जारी की है। जिसमें दैनिक मनस्वी वाणी के वरिष्ठ पत्रकार राशिद अली को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने 15 जिलों में अपने जिला अध्यक्ष बनाए हैं। प्रदेश

अध्यक्ष मोहम्मद अलीम ने बताया कि ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान की अनुमति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जिला अध्यक्ष की सूची जारी की गई है। जिला अध्यक्षों की सूची में नदीम अहमद वारसी राजू जनपद इटावा, मो शाहिद खान जनपद फिरोजाबाद , सुनील सिसोदिया जनपद आगरा, रईस अहमद जनपद अलीगढ़ , मोहम्मद जुनैद खान जनपद रामपुर, प्रिन्स ठाकूर जनपद उन्नाव, अंकित चौहान जनपद बदायूं , असलम खान जनपद झांसी , मोहम्मद जाहिद हुसैन जनपद बनारस, विकास वर्मा जनपदसहारनपुर , वाहिद खान जनपद जालौन ,असद खान जनपद भिंड मध्य प्रदेश, राशिद अली जनपद गाज़ियाबाद , जाहिद अली जनपद वाराणसी, समीर खान जी जनपद बहराइच को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अलीम ने नवनियुक्त सभी जिला अध्यक्षों से आशा व्यक्त की है कि वह अपने-अपने जिलों में ट्रस्ट से सभी पत्रकार को जोड़ने का काम करें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed