सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा प्रहार बिना रॉयल्टी के 11 डंपर 1 जेसीबी सीज

IMG-20260910-WA0633
Spread the love

मो कलीम अंसारी | सहारनपुर

सहारनपुर जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के कथित गैर-कानूनी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मिर्जापुर पुलिस ने 11 डंपर और एक जेसीबी समेत कुल 12 वाहनों को सीज किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 और 10 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि गन्देवड़–हथनीकुण्ड तथा गन्देवड़–बादशाहीबाग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों और खनन सामग्री से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। पुलिस का दावा है कि कई वाहनों में ओवरलोडिंग, वैध रॉयल्टी पास सहित आवश्यक प्रपत्रों का अभाव तथा अन्य अनियमितताएं पाई गईं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निम्न वाहनों को सीज किया—

डंपर:
UP 11CT 8186, UP 11AT 8930, UP 11CT 8160, UP 11CT 2330, HR 58E 3022, HR 58E 6063, UP 11DT 1411, HR 58D 9326, HR 58E 8268, HR 58C 1032 और HR 58E 1717।

जेसीबी:
UP 11DT 7278

पुलिस के मुताबिक सभी 12 वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी गई है।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष मिर्जापुर विनोद कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश सोलंकी, उपनिरीक्षक नरेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विपिन खोखर, कॉन्स्टेबल चिराग और कॉन्स्टेबल राहुल मोतला की टीम द्वारा की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन और खनन सामग्री के परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed