नशे के कारोबार पर गागलहेड़ी पुलिस का करारा प्रहार- 24.70 किलो डोडा पोस्त के साथ दो नशा तस्कर दबोचे- 

IMG-20260916-WA0663
Spread the love

 

 

 

*थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार की टीम ने चेकिंग में खोली नशे के नेटवर्क की परत….*

 

मो कलीम अंसारी

 

सहारनपुर नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम अब सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं, बल्कि नशे के अवैध कारोबार की जड़ों तक पहुंचने का संदेश दे रही है- डीआईजी अभिषेक सिंह एवं एसएसपी अभिनन्दन के मार्गदर्शन में चल रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत गागलहेड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है- थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी- इसी दौरान बलियाखेड़ी जाने वाले रास्ते पर दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई- तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 24 किलो 70 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ- इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी ने पुलिस की सतर्कता और लगातार निगरानी की अहमियत को सामने रखा है-पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान कोलकी कला निवासी नदीम उर्फ घोला पुत्र सलीम और नीशू पुत्र अनीस के रूप में हुई है- दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है- वही थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी- उनका कहना है कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर कानून से बचने नहीं दिया जाएगा और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की निगाह लगातार बनी हुई है- ऑपरेशन सवेरा का मूल संदेश साफ है युवाओं का भविष्य निगलने से पहले उसके कारोबार की कड़ी तोड़ना जरूरी है- गागलहेड़ी पुलिस की यह कार्रवाई इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है- अब जरूरत है कि ऐसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी जांच पहुंचे और कानून की पकड़ मजबूत हो। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है- जागरूक नागरिक, सतर्क पुलिस और कठोर कार्रवाई इन्हीं तीन मोर्चों से नशे के अंधेरे को पीछे धकेला जा सकता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed