फुटबॉल: रोमांचक फाइनल मुकाबले में सहारनपुर FC बनी एरीना अंडर-17 चैंपियन, कलीम अहमद की कप्तानी में लहराया जीत का परचम 

IMG-20260914-WA0598
Spread the love

 

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एरीना अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन हो गया। रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरे इस फाइनल मुकाबले में सहारनपुर FC की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फर्स्ट टीम सहारनपुर FC (कप्तान कलीम अहमद) और सेकंड टीम ईगल FC (कप्तान सुहैल) के बीच खेला गया। खेल के शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। सहारनपुर FC के कप्तान कलीम अहमद की अगुवाई में टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया और ईगल FC को मात देकर खिताब जीता। ईगल FC के कप्तान सुहैल की टीम ने भी अंत तक कड़ा मुकाबला पेश किया।

कार्यक्रम के आयोजक बासित अली और आतिफ रहे, जिनकी देखरेख में पूरे टूर्नामेंट का सफल और अनुशासित संचालन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि (चीफ गेस्ट) के रूप में पहुंचे आज़ाद समाज पार्टी के महानगर महामंत्री हाजी अलबक्ष ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना का विकास होता है और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है।

मैच देखने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed